dev

रेफरेंसपॉपअप्स विकिपीडिया के उद्धरण पॉपअप गैजेट का एक री-इम्प्लीमेंटेशन है, एक ऐसा फीचर जो आपको एक साइटेशन के ऊपर कर्सर मंडराकर उस उद्धरण की कंटेंट्स को एक मंडराती बॉक्स में दिखता है। इसका लाभ यह है की यह आपको रेफरेन्सेस उसी जगह पे दिखा देता है नाकि आपको एकदम नीचे जाके नोट को देखना होगा या साइटेशन पर क्लिक करने के बाद आप ढूंढ न पाओ आप कहाँ पढ़ रहे थे।

इस गैजेट में एक समझदार रंग-स्कीम है जो अपने आप आपके विकि के थीम से एडजस्ट हो जाता है, यानि आपको इसे CSS से बदलने की भी ज़रुरत नहीं। यह इस कार्य के लिए आपके विकि के यह इस कार्य के लिए आपके विकि के Special:ThemeDesigner से सहायता लेती है; यदि आपने ThemeDesigner के बजाय CSS का इस्तेमाल करके विकि के रंग बदल दिए हैं तो यह ठीक से काम नहीं कर सकता है।

Installation

काम के नोट्स

पॉपअप इन-बिल्ट UI के माध्यम से कॉन्फ़िगर करने योग्य हैं। आप उनके ऊपर कर्सर मंडराने के वजाय उनपर क्लिक करके उन्हें ट्रिगर कर सकते हैं, होवर-डीले को धीमा कर सकते हैं, और एनिमेशन को चालू और बंद कर सकते हैं। व्यक्तिगत सदस्यों के लिए इसे बंद भी किया जा सकता है, उनके लिए जो इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं।

जब पॉपअप डिसएबल हो जाते हैं, तो पृष्ठ के अंत में एक लिंक होता है, श्रेणियों के ठीक नीचे, जिसे बाद में चालू करने के लिए कॉन्फ़िगरेशन UI को फिर से खोलने के लिए क्लिक किया जा सकता है।

स्थापना के लिए सहायता

पॉपअप कॉन्फ़िगरेशन के विकल्प हैं:

एडमिनिस्ट्रेटर कॉन्फ़िगरेशन

एडमिनिस्ट्रेटर उद्धरण पॉपअप को "लॉकडाउन मोड" में रखकर विकि से गैजेट की कॉन्फ़िगरेशन लिंक हटा सकते हैं। यह पॉपअप को सक्षम रहने पर मजबूर करता है और पृष्ठ के नीचे का कॉन्फ़िगरेशन लिंक हटा देता है, पर यह पॉपअप से लिंक नहीं हटाता।

लॉकडाउन मोड़ सक्षम करने के लिए MediaWiki:Common.js पर ऊपर दिए गए इम्पोर्ट वाक्यों से पहले जोड़े।

((window.dev = window.dev || {}).ReferencePopups = dev.ReferencePopups || {}).lockdown = true;

आप नए सदस्यों के लिए डिफ़ॉल्ट भी बदल सकते हैं। आप इसे इस्तेमाल करके एनीमेशन अक्षम कर सकते हैं:

((window.dev = window.dev || {}).ReferencePopups = dev.ReferencePopups || {}).defaults = { animate: false };

कस्टम पॉपअप

इस स्क्रिप्ट का पॉपअप कॉम्पोनेन्ट पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य है और जिसे आप रेफरेन्सेस के साथ-साथ चाहते हैं उसे प्रदर्शित करने के लिए फिर से तैयार किया जा सकता है। एक पूर्व-निर्मित स्क्रिप्ट और टेम्प्लेट सेट प्रदान किया जाता है यदि आप बस कुछ छोड़ना या इस्तेमाल करना चाहते हैं। वैकल्पिक रूप से, यदि आप अपना जावास्क्रिप्ट लिखने में सक्षम हैं, तो आप इसके बजाय पॉपअप के खिलाफ चीज़ो को AJAX करने के लिए और कुछ तत्वों के साथ इंटरैक्ट करने पर पॉपअप खोलने के लिए कोड कर सकते हैं।

कस्टम पॉपअप को इस्तेमाल करने के लिए आपको कस्टम पॉपअप स्क्रिप्ट इम्पोर्ट करना होगा:

dev:ReferencePopups/custom.js

और आपको यह दो टेम्पलेट अपने विकि पर कॉपी-पेस्ट करके बनाना होगा:

इन टेम्पलेट में लिखा है कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

ध्यान रखे की कस्टम पॉपअप आपके उद्धरणपॉपअप को इस्तेमाल करेगा हालांकि इसमें रेफेरेंसेपोपप जैसा गियर-आइकॉन नहीं आता। इसका मतलब है की अगर उद्धरणपॉपअप क्लिक मोड में है और आप इसे एक ऐसे पृष्ठ पर लगाते है जिसका पहले से ही एक कोड है, तोह अंजाम अजीब हो सकता है। नार्मल पॉपअप के विपरीत, यह पॉपअप कभी स्टिकी नहीं होते और इसे अक्षम नहीं किया जा सकता।

आप कस्टम पॉपअप के लिए कस्टम स्किन भी बना सकते हैं। इसका एक उदहारण इसके डेमो पृष्ठ पर है। आप इसका CSS यहाँ देख सकते हैं।