क्विकडिफ (QuickDiff) आपको कहीं भी कोई भी डिफ़ लिंक आसानी से देखने देता है, चाहे वह रीसेंट चेंजेस हो, इतिहास पृष्ठ हो, या वह डिफ़ पृष्ठ खुद ही क्यों न हो, यह हर जगह काम करता है।
ध्यान रखें कि यह बस उसी विकि पर काम करेगा जिस पर आप इस समय हैं (उदाहरणस्वरूप, community.fandom.com पर dev.fandom.com के एक डिफ लिंक के लिए आम डिफ पृष्ठ ही खुलेगा, न कि क्विकडिफ)।
क्विकडिफ असल में Gguigui1 द्वारा लिखे गए 'DiffAnchored' स्क्रिप्ट पर आधारित है, हालाँकि दोनों को अब पूरी तरह अलग कर दिया गया है। अगर आपको कुछ गलत नज़र आती है या बस फीडबैक देना चाहते हैं, टॉक पृष्ठ पर एक सन्देश छोड़ दें।